टोल मुफ्त कराने की मांग को लेकर युवा नेता शिव प्रकाश गुर्जर का प्रदर्शन

0
184
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

जितेंद्र बालोत नसीराबाद
नसीराबाद/अजमेर। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से बता रहे हैं जहां नसीराबाद विधानसभा से कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में निकटवर्ती ग्राम जेठाना स्थित टोल प्लाजा, गोला , गीगलपूरा टोल प्लाजा को पूर्णतः फ्री करने की मांग को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों के साथ में टोल पर प्रदर्शन किया और प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी गुर्जर ने मांग मे बताया की टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए टोल को पूर्णतया मुफ्त किया जाए। वही आपको बता दे की लगभग 5 घंटे चले प्रदर्शन में कांग्रेस युवा नेता शिव प्रकाश गुर्जर प्रशासन के अधिकारीयों को टोल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे, प्रदर्शन को उग्र होता देख टोल पर वार्ता के लिए प्रशासन के प्रतिनिधि मंडल के रूप में पीसांगन तहसीलदार भागीरथ चौधरी, पीसांगन थाना अधिकारी प्रह्लाद सहाय, मांगलियावास थाना अधिकारी रामस्वरूप चौधरी, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता बालू राम जाट, टोल के इंचार्ज पवन कुमार शर्मा मौके पर पहुंच कर शिवप्रकाश गुर्जर द्वारा रखी गई मांगों को अपनी सहमति देते हुए, पीसांगन तहसील की लगभग 20 ग्राम पंचायतो के व्यावसायिक वाहनों के अतिरिक्त वाहनों को अपना आधार कार्ड दिखाकर टोल टैक्स से पूर्णता छूट प्रदान जाने की मांग पर सहमति जताई।

इस दौरान प्रदर्शन मे शिव प्रकाश गुर्जर के साथ पीसांगन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, श्रीनगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संपत राठौर, नसीराबाद पूर्व नगर अध्यक्ष अजय गौड, गोला के पूर्व सरपंच हरचंद हांकला, करनोस सरपंच प्रतिनिधि मोती गुर्जर, जेठाना सरपंच पदम छाजेड, पगारा सरपंच रामदेव गुर्जर, कलेसरा पूर्व सरपंच राजवीर चौधरी, पूर्व सरपंच सत्यनारायण जी कुमावत, मकरेडा सरपंच हनुमान वैष्णव, नूरियावास सरपंच जगदीश गुर्जर, नागेलाव सरपंच सुवालाल चौहान, पूर्व सरपंच याकूब अली, पीसांगन पूर्व सरपंच सत्यनारायण कुमावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रतनलाल बोरा पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमावत, ओम सिंह राठौड़, सगीर अहमद, रवि कुमावत, योगेश परिहार, युवा कांग्रेस नसीराबाद नगर अध्यक्ष कारण खनकवाल, राम अवतार गुर्जर, गजेंद्र नरूका, रामूजी फौजी, घनश्याम सैनी, उग्मचंद कुमावत, दिलीप चौधरी, रफीक लुवार,पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह राठौड़, शैतान रावत सहित सैकड़ो लोग प्रदर्शन मे मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here