लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जितेंद्र बालोत नसीराबाद
नसीराबाद/अजमेर। खबर अजमेर जिले के नसीराबाद से बता रहे हैं जहां नसीराबाद विधानसभा से कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी रहे शिवप्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में निकटवर्ती ग्राम जेठाना स्थित टोल प्लाजा, गोला , गीगलपूरा टोल प्लाजा को पूर्णतः फ्री करने की मांग को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों के साथ में टोल पर प्रदर्शन किया और प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी गुर्जर ने मांग मे बताया की टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए टोल को पूर्णतया मुफ्त किया जाए।
इस दौरान प्रदर्शन मे शिव प्रकाश गुर्जर के साथ पीसांगन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, श्रीनगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संपत राठौर, नसीराबाद पूर्व नगर अध्यक्ष अजय गौड, गोला के पूर्व सरपंच हरचंद हांकला, करनोस सरपंच प्रतिनिधि मोती गुर्जर, जेठाना सरपंच पदम छाजेड, पगारा सरपंच रामदेव गुर्जर, कलेसरा पूर्व सरपंच राजवीर चौधरी, पूर्व सरपंच सत्यनारायण जी कुमावत, मकरेडा सरपंच हनुमान वैष्णव, नूरियावास सरपंच जगदीश गुर्जर, नागेलाव सरपंच सुवालाल चौहान, पूर्व सरपंच याकूब अली, पीसांगन पूर्व सरपंच सत्यनारायण कुमावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रतनलाल बोरा पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमावत, ओम सिंह राठौड़, सगीर अहमद, रवि कुमावत, योगेश परिहार, युवा कांग्रेस नसीराबाद नगर अध्यक्ष कारण खनकवाल, राम अवतार गुर्जर, गजेंद्र नरूका, रामूजी फौजी, घनश्याम सैनी, उग्मचंद कुमावत, दिलीप चौधरी, रफीक लुवार,पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह राठौड़, शैतान रावत सहित सैकड़ो लोग प्रदर्शन मे मौजूद रहे।