लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जनसभा में विकास और समाधान का दिया भरोसा
उन्हेल नागेश्वर (झालावाड़) | सुनील निगम।
झालावाड़ |झालावाड़ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ उन्हेल नागेश्वर में तीन दिवसीय पदयात्रा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और झालावाड़–बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने सहभागिता की। दोनों नेताओं ने भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
तीर्थ पेड़ी ने किया भव्य स्वागत
तीर्थ पेड़ी के सचिव धर्मचंद जैन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह का विधि-विधान से बहुमान किया गया। इसके पश्चात दोनों नेताओं ने तीर्थ में विराजित साध्वी भगवंतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
जनसभा को किया संबोधित
पदयात्रा के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनहित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
सभा के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भगवा झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाएं रहीं चाक-चौबंद
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन व पुलिस अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:
-
अजय सिंह राठौड़ – जिला कलेक्टर, झालावाड़
-
अमित कुमार बुडानिया – जिला पुलिस अधीक्षक
-
प्रेम कुमार चौधरी – पुलिस उपाधीक्षक, भवानी मंडी
-
हेमंत गौतम – पुलिस उपाधीक्षक
-
अमरनाथ योगी – थाना प्रभारी, गंगधार
-
भंवर सिंह गुर्जर – थाना प्रभारी, डग
-
रामकरण कटारिया – थाना प्रभारी, उन्हेंल नागेश्वर
इसके अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।