Home accident तराई करते करंट लगने से श्रमिक की मौत, सीसीटीवी में हुई कैद

तराई करते करंट लगने से श्रमिक की मौत, सीसीटीवी में हुई कैद

0

 

CCTV में कैद हुई घटना; युवक को पड़ोसी हॉस्पिटल ले गए, मृत घोषित

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा-जती- ब्यूरो चीफ

भरतपुर के कुम्हेर थाना इलाके में सीमेंट के गोल सांचों की तराई करते एक युवक करंट की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यक्ति सीमेंट से सांचे बनाने का काम करता था। घटना स्थल के पास ही उसकी दुकान थी।

ग्रामीम हरिप्रसाद ने बताया- युवक लव सैनी भरतपुर के नगला चौबे गांव का रहने वाला था। उसने खेत के पास दुकान बनाई हुई थी। दुकान पर वह सीमेंट से गोल सांचे बनाने का काम करता था। सोमवार शाम 5 बजे वह सीमेंट के सांचों की तराई कर रहा था। इस दौरान वह बिजली के तार से करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही लव गिर पड़ा।

पड़ोस के लोग उसे हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लव की शादी 6 साल पहले हुई थी। उसके 3 बच्चे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version