Home latest श्रीकरणपुर में बढ़ते अपराधों के विरोध में विधायक कुन्नर ने दिया धरना

श्रीकरणपुर में बढ़ते अपराधों के विरोध में विधायक कुन्नर ने दिया धरना

0

श्रीगंगानगर से  मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्रीगंगानगर । श्रीकरणपुर  विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी पुलिस थानों के बाहर स्थानीय विधायक रुपिंद्र सिंह कुन्नर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बरसात  के बीच ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रुपिद्र सिंह कुन्नर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कार्यकर्ता बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अवैध धंधे में लिप्त होने के आरोप लगाते रहे।

विधायक ने इलाके में बढ़ते चोरी- लूट, अपराध के खिलाफ दिया धरना

विधायक कुन्नर का कहना है की क्षेत्र में लुट, चोरी, सट्टा, जुआ, नशा, अनवरत जारी है। लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस अपराध रोकने में विफल है।  श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में चौपट कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर करना पड़ रहा धरना प्रदर्शन, विरोध प्रदर्शन कर DGP के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version