Home latest स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक को 17वीं पुण्य तिथि पर अर्पित किए श्रद्धा...

स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक को 17वीं पुण्य तिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक स्मृति, पारीक चौक, बीकानेर, राजस्थान द्वारा उनकी 17वीं पुण्य तिथि पर स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक सर्किल, स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक मार्ग, जस्सूसर गेट बीकानेर स्थित प्रतिमा स्थल पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों द्वारा उपस्थित होकर मूर्ति को खादी सूत से बनी माला, पुष्पों से बनी माला तथा फूलों से आदर ज्ञापित करते हुए हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र संयोजक भगवती प्रसाद पारीक एडवोकेट अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जानकारी दी कि इस वर्ष उनके आदरणीय पिताजी की 100 वीं जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद जी पारीक के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम एक वर्ष तक आयोजित करने की योजना बनाई गई है, राजस्थान सरकार में अनेक बार मंत्री रहे डॉ बी डी कल्ला के संरक्षण और अन्य सभी जुड़े हुए प्रमुख लोगों के मार्गदर्शन सहयोग से होंगे। अध्यक्षता करते हुए डॉ बी डी कल्ला ने पारीक जी से अपने 50 वर्ष से अधिक साथ को याद किया एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम , स्वतंत्रता के बाद बीकानेर के विकास, खादी एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान। रेखांकित किया एवं अजातशत्रु बताया ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ने उनके राजनैतिक जीवन को याद किया,  कैलाश पांडे,  झांवर पन्नू,  नीरज भटनागर, भंवर लाल व्यास,  द्वारका पारीक एडवोकेट,  हुकम पांडिया, किशन पांडिया, शिवकुमार पांडिया,  उपेंद्र श्रीमाली,  महेश जोशी,  बंशी लाल आचार्य, चंद्रशेखर जोशी, अशोक तिवाड़ी, धनसुख आचार्य, राहुल पारीक राजकुमार व्यास,  राजू पारीक, विक्की पारीक, नमन पारीक, ओमप्रकाश लोहिया,  नारायण पारीक,  मुकेश ओझा,  नवलदीप जोशी,  चंद्रशेखर जोशी, सुनील जोशी, सुशील, राजीव पंचारिया,  गणेश चौधरी, मनोज पारीक आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उन्हें याद किया, उनके पौत्र राकेश पारीक ने सबका स्वागत किया और डॉक्टर आशुतोष पारीक ने सबका आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version