Home latest स्वायत्त शासन विभाग मंत्री पँहुचे नाथद्वारा

स्वायत्त शासन विभाग मंत्री पँहुचे नाथद्वारा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झाबरसिंह खर्रा ने किए श्रीनाथजी के दर्शन,

विपक्षी नेताओं को बताया पाकिस्तान परस्त,

साल के अंत तक नगर निकाय चुनाव कराने का प्रयास,

गौतम शर्मा
राजसमंद। राजस्थान सरकार में शहरी विकास और स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार को नाथद्वारा पहुचे यहां उन्हीने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए ।
दोपहर को नाथद्वारा पहुचे खर्रा ने प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए जिसके बाद मंदिर परंपरा अनुसार उनका स्वागत किया गया ।
दर्शनोपरांत मंत्री ने कहा कि वे यहां राजसमंद के दौरे पर आए थे जहां उन्होंने महाराण प्रताप की प्रतिमा के साथ ही विभिन्न शिलान्यास व लोकर्पण किए, वहीं आज श्रीनाथजी के दर्शन किए व प्रभु से देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की व देश की प्रगति उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो यही प्रार्थना की है,
उन्होंने कहा कि देश मे कुछ अति बुद्धिजीवी नेता है जिन्हें सेना की ताकत व शौर्य पर विश्वास नही है और इन्ही नेताओं के बयानो को पाकिस्तान भी इस्तेमाल करता है और यह देश के लिए ठीक नही है,
विपक्ष का काम समालोचना करना है लेकिन विपक्ष केवल आलोचना करना चाहता है चाहे कार्य अच्छे ही क्यो ना हो ।
नगर निकायों के चुनावों को लेकर भी मंत्री ने बताया कि सरकार फिलहाल नगर निकायों के पुनर्गठन व सीमांकन का कार्य कर रही है, जिसके बाद मतदाता सूचियों बनाने का कार्य होगा व इसके बाद दिसम्बर माह तक सभी नगर निकायों के एक साथ चुनाव करवाने की प्रक्रिया की जाएगी ।
जहां तक अतिक्रमण या अवैध निर्माण की बात है तो चाहे जनप्रतिनिधि हो या प्रशासक सभी इसके लिए उत्तरदायी होते है और अगर शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि वे लगातार जनता से विचार विमर्श कर नई टाऊनशिप पालिसी बनाने का कार्य कर रहे है और नगर निकायों से सम्बंधित नियम व कायदों का सरलीकरण कर सीधे व स्पष्ट नियम बनाने का कार्य कर रहे है ।

मंत्री खर्रा दर्शनोपरांत पूर्व नगर अध्यक्ष के भाई के देहांत हो जाने पर उनके घर शोक व्यक्त करने पहुँचे व इसके बाद स्थानीय होटल में कार्यकर्ताओं से वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली, जिसके बाद आगे के लिए प्रस्थान कर गए ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version