लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी,प्रदेश प्रभारी ऋतिक मकवाना रहे मौजूद,
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर ने भी किया संबोधित,
कांकरोली के पुराना बस स्टैंड पर आयोजित हुई सभा,
गौतम शर्मा
राजसमंद । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजसमंद जिला मुख्यालय के कांकरोली पुराना बस स्टैंड पर संविधान बचाओ रैली और जातिगत गणना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ऋतिक मकवाना, जिला प्रभारी विजेंद्र सिंह सिद्धू सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर,नारायण सिंह भाटी के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहै। सभी ने एक स्वर में पंचायती राज में सरकार के दबाव का विरोध करते हुए जातिगत गणना को तुरंत लागू करने की मांग की। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश प्रभारी रित्विक मकवाना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार केवल पर्चियों के भरोसे चल रही है और जनता से झूठे वादे कर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दबाव के बाद बीजेपी को मजबूरन जातिगत करना को स्वीकार करना पड़ा और अब सरकार इस काम को करने में जान करके देरी कर रही है जिसे कांग्रेस द्वारा देश भर में विरोध किया जा रहा है।
