Home latest स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति में तेजी लाएं चिकित्सक

स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति में तेजी लाएं चिकित्सक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को सीएमएचओ कक्ष में जिला स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य शिविरों, डाटा फीडिंग प्रगति और मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर गहन चर्चा की गई।

सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्य में तेजी लाएं और डाटा फीडिंग में हो रही देरी को तत्काल समाप्त करें।

बैठक में डॉ. रामकेश गुर्जर (अतिरिक्त सीएमएचओ), डॉ. प्रदीप कटारिया (डीटीओ) सहित सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अनुभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएमएचओ ने विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जोर दिया:

  • प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान और सिलिकोसिस पीड़ितों का चिन्हांकन

  • एनसीडी स्क्रीनिंग, यूडीआईडी कार्ड जारी करना, नई कफ सिरप गाइडलाइन की क्रियान्विति

  • मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और स्क्रब टाइफस की रोकथाम के प्रभावी उपाय

उन्होंने फील्ड टीमों को निर्देशित किया कि पॉजिटिव केस मिलने पर उसी दिन एक्शन लें, आशा और एएनएम टीमें घर-घर सर्वे करें, ब्लड स्लाइड लें, जागरूकता फैलाएं और फॉगिंग व ड्राई-डे गतिविधियां नियमित करवाई जाएं।

बैठक में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, निक्षय पोषण योजना, पीएमजेएवाई ई-केवाईसी, आभा आईडी जनरेशन और प्रधानमंत्री वय वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा कर लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सीएमएचओ ने विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा कि चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों को Dextromethorphan युक्त कफ सिरप का उपयोग न करें। बड़ी उम्र के बच्चों में भी यह दवा केवल चिकित्सकीय परामर्श और सुरक्षित खुराक के अनुसार ही दी जाए। किसी बच्चे में दवा का दुष्प्रभाव मिलने पर तुरंत जिला कंट्रोल रूम नंबर 01482-232643 पर सूचना दी जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version