Home latest ललित अग्रवाल बने जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष

ललित अग्रवाल बने जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विश्व शांति और अहिंसा के संदेश को आमजन तक पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य

भीलवाड़ा। (विनोद सेन)
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को से संबद्ध गैर सरकारी क्रियाकलापों में संलग्न स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान की भीलवाड़ा इकाई के अध्यक्ष पद पर पूर्व पार्षद और भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।

संघ के स्टेट कोऑर्डिनेटर गोपाल लाल माली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा द्वारा प्रेषित प्रस्ताव का अनुमोदन कर अग्रवाल की नियुक्ति की गई। उनका कार्यकाल वर्ष 2025 से 2027 तक रहेगा। शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

माली ने कहा कि अहिंसा और विश्व शांति के लक्ष्य को प्राप्त करने में यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र संघ की अहम भूमिका है। वर्तमान में समाज में फैल रही हिंसा, द्वेष और घृणा को देखते हुए जनता को सही तथ्यों से अवगत कराना और भारतीय आदर्शों के अनुरूप भयमुक्त अहिंसक समाज का निर्माण करना संगठन का प्रमुख ध्येय है।

नवनियुक्त अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि यूनेस्को जन अभियान के माध्यम से आमजन को हिंसा का प्रतिकार करने के लिए शिक्षित और प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा के भावों को बढ़ावा मिल सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version