लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अभिषेक, शांति धारा, पूजा व भक्तामर दीपार्चना का आयोजन
उनियारा | (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के श्री दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ का जन्म–तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
प्रबंध समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा एवं बसंत जैन ने बताया कि भगवान शीतलनाथ जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर थे, जिन्होंने दीर्घायु के पश्चात दीक्षा ग्रहण की और सम्मेद शिखर से मोक्ष प्राप्त किया। वे अपनी शीतलता, करुणा और अहिंसा के लिए जाने जाते हैं।
धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन
महोत्सव की शुरुआत मंगलाष्टक के साथ हुई। इसके पश्चात नित्य अभिषेक एवं शांति धारा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत देव–शास्त्र पूजा, चौबीस तीर्थंकर भगवानों के मूलनायक की पूजा एवं भगवान शीतलनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर जन्म–तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
भक्तामर दीपार्चना में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भक्तामर संयोजक हुकुमचंद शहरवाले, नरेंद्र जैन बनेठा एवं चेतन जैन सुथड़ा ने बताया कि शाम 6:30 बजे भक्तामर दीपार्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान तीर्थ परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।


















































