Home latest सुरेश रावत की बयानबाजी अत्यंत घटिया एवं निंदनीय

सुरेश रावत की बयानबाजी अत्यंत घटिया एवं निंदनीय

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेन्द्र शर्मा जती
भरतपुर।

 
 
भरतपुर में जल संसाधन मंत्री एवं भरतपुर प्रभारी मंत्री सुरेश रावत द्वारा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ की गई अर्नगल बयानबाजी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सूपा,पीसीसी के प्रदेश प्रवक्ता योगेश सिंघल, डीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान सहित वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने प्रभारी मंत्री के बयान की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।

जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने कहा कि पीसीसी चीफ डोटासरा हमेशा प्रदेश की जनता के हितों की बात करते रहे हैं। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत का बयान अत्यंत शर्मनाक एवं निंदनीय इसलिए भी है कि जब झालावाड़ स्कूल कांड के मासूम बच्चों की अंत्येष्टि की जा रही थी, ठीक उसी समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भरतपुर में 51 किलो की माला, मुकुट, साफा एवं फूलों के हार से अपना स्वागत करवा रहे थे। यह भाजपा सरकार का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। सूपा ने कहा कि मंत्री सुरेश रावत को मानवता दिखाते हुए अर्नगल बयानबाजी करने के बजाय जिले के जर्जर हो रहे सरकारी स्कूलों का दौरा करके रिपोर्ट लेनी चाहिए थी।

लेकिन वह अपनी सरकार की कमी एवं गलतियों को छुपाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे थे।जिलाध्यक्ष सूपा ने बताया कि झालावाड़ स्कूल की घटना के दिन ही पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पूरे राजस्थान के कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर बिना राजनीतिक भाव के उस घटना से संबंधित हर संभव सहयोग देने की अपील कर दी थी। डोटासरा साहब की विचारधारा हमेशा प्रदेश के विकास एवं जनहित में रही है। पीसीसी चीफ  गोविंद सिंह डोटासरा सरकार को गलतियां करने पर हमेशा प्रदेश हित में सुधार एवं सुझाव देते रहे हैं। जनता के मुद्दों को लेकर प्रदेश हित में गोविंद सिंह डोटासरा वास्तविक रूप में अच्छी और प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। अन्य सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफा की मांग करते हुए मुख्यमंत्री महोदय से भी इस घटना के संबंध में अपना बयान जारी करने को कहा है। पदाधिकारीयो ने प्रभारी मंत्री सुरेश रावत से उक्त बयान पर माफी मांगने को कहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version