Home latest सुरेंद्र सिंह भाटी जिलाध्यक्ष और अरुण गोदारा जिला मंत्री निर्वाचित 

सुरेंद्र सिंह भाटी जिलाध्यक्ष और अरुण गोदारा जिला मंत्री निर्वाचित 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर से विजय कपूर की रिपोर्ट

बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ(शेखावत) जिला बीकानेर का 64वां वार्षिक महासमिति अधिवेशन रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के प्रथम सत्र में प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित, प्रदेश उपसभाध्यक्ष रेवन्तराम गोदारा,कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा सहित सदन में मंचस्थ पदाधिकारियों ने संगठन की रीति नीति, समस्त शिक्षक वर्गों के स्थानांतरण, पदोन्नति, नई शिक्षा नीति,गैर शैक्षणिक कार्यो से शिक्षकों को पृथक रखने सहित अनेक शैक्षिक हितार्थ और शिक्षा के उन्नयन सम्बंधित मुद्दों पर अपने विचार रखे। निर्वतमान जिला मंत्री महेंद्र भँवरिया ने वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया।

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में प्रदेश कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विनोद पूनिया, श्रवण थालोड़ एंव चुनाव अधिकारी वेदपाल मलिक की देखरेख में जिला महासमिति के सदस्यों द्वारा पूर्णयता लोकतांत्रिक पारदर्शी तरीके से मतदान प्रक्रिया द्वारा चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह भाटी 45 एंव जिला मंत्री पद पर अरुण गोदारा 54 मतों से विजयी हुए।

उक्त महासमिति अधिवेधन में संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुमाणाराम सारण,बालाराम मेघवाल, भंवर पोटलिया, शिवशंकर गोदारा,पूनमचंद शर्मा, हुकमाराम झोरड़, मनीष ठाकुर, देवेंद्र जाखड़, गिरिराज पुरोहित, जयपाल कूकणा,कमल भोजक, रविन्द्र विश्नोई,श्याम देवड़ा,नाजरा परवीन,रतीराम सारण,जितेंद्र गोदारा, बीरबल रैगर,मांगीलाल सिद्ध, महेंद्र पँवार,ताराप्रकाश मोयल, श्रीराम बिजारणियां,विशाल पँवार, अनोपाराम विश्नोई, रामकुमार ज्याणी, छैलबिहारी मीणा,सज्जाद अली, रतीराम जाखड़,सोहन कूकणा,गणेश डोगीवाल,सुखराम तरड़,राजेश तरड़,जसविंदर बराड़, अमित विश्नोई,ओम भादू,मालचंद भार्गव, दानाराम डेलू, रामनिवास गोदारा,भैराराम गोदारा,मोहम्मद हारून,हरीराम सहू,अवनी एरण,सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version