Home latest सुनी समस्याएं, बांटे पट्टे एवं किट

सुनी समस्याएं, बांटे पट्टे एवं किट

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर ग्राम पंचायत भवन सभागार में आयोजित हुआ। शिविर में विकास अधिकारी शंकरलाल ने ग्रामीणों व आमजनों की शिकायतें सुनी एवं लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान पलाई, चतरपूरा, श्योपुरा, नाहरा गांव के ग्रामीणों व महिलाओं ने आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने, बिजली, कीचड़, सीसी रोड़ बनाने, बिसलपुर पेयजल की समस्या बताई।

शिविर में लोगों ने बीसलपुर पेयजल सप्लाई के दौरान बिजली कटौती बंद करने, थ्री फेस सप्लाई को सुबह की शिफ्ट में कराने सहित अन्य शिकायतो का शिविर प्रभारी ने ग्रामीणों की उक्त समस्याओं को त्वरित समाधान करवाने के लिए संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिए| पीएचसी प्रभारी डॉक्टर भवानी सिंह मीणा ने बताया कि शिविर में 8 मरीजों को टीबी पोषण किट वितरीत किया ओर बीपी, शुगर, टीवी, खून आदि स्वास्थ्य जांचे की गई, शिविर में 200 से अधिक ओपीडी रही।

इसके बाद विकास अधिकारी शंकरलाल, ब्लॉक सीएमएचओ मनीष लोधी, सरपंच गोपीलाल मीना, नायब तहसीलदार, पट्टा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, स्वास्थ्य विभाग की ओर टीबी किट, पोधे वितरित कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आपसी सहमति से बंटवारा, शुद्धिकरण, सीमाज्ञान, रास्तों को दुरस्त करवाने सहित अन्य प्रकरण प्राप्त हुए।

इस दौरान बीडीओ शंकर सिंह मेघवाल, नायब तहसीलदार श्रीनिवास मीणा, गिरदावर सत्येंद्र सिंह, पटवारी, ब्लॉक सीएमएचओ मनीष लोधी, डॉ भवानी सिंह मीणा, विद्युत विभाग जेईएन दिनेश मीणा, पलाई फिडर इंचार्ज आलोक चौधरी, जलदाय विभाग जेईएन बलराम मीना, कृषि पर्यवेक्षक बलराम धाकड़, ग्राम विकास अधिकारी रमेश प्रजापत, पशु कंपाउंडर मनीष मीणा, योगेश शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर सीमा मीणा, मंचेता, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सीएचओ विक्रम सिंह, मैना चौधरी, फार्मासिस्ट विकास शर्मा, व्याख्याता मस्तराम मीणा, बाबूलाल धाकड़ सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक व ग्रामीण मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version