Home education पौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प

पौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई में कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड व नेहरू युवा केंद्र टोंक के तत्वावधान में हरयाळो राजस्थान के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत उनियारा विकास अधिकारी शंकर लाल मेघवाल व प्रधानाचार्य गीता मीणा के नेतृत्व में हुई। अभियान के अन्तर्गत विभिन्न किस्म के पौधरोपण किए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित कर विकास अधिकारी शंकर लाल मेघवाल व प्रधानाचार्य गीता मीणा ने कहा कि हरयाळो राजस्थान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सभी को मिलकर निभानी है।

इसका मुख्य उद्देश्य गांव में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण आवश्यक हैं। शुद्ध ऑक्सीजन पाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।
कार्यक्रम को प्रधानाचार्य गीता मीणा, पूर्व सरपंच सोहन लाल धाकड़, सरपंच गोपीलाल मीना ने सम्बोधित अभियान पर प्रकाश डाल पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने पौधाराेपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।विद्यालय परिसर में अशोक, गुलमोहर, शीशम, सिंगोनिया पील्या, कड़ी बदाम अलस्टोमा, मोरपंखी, मीठा नीम सहित विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद –
समाजसेवी शेरसिंह सोलंकी अध्यक्ष, चारभुजा नाथ विकास समिति पलाई, सुदामा मीना, अध्यक्ष तेजाजी विकास समिति पलाई, पलाई Phc प्रभारी Dr. भवानी सिंह मीना, व्याख्यता मस्तराम मीणा व अध्यापक चन्दन सिंह, पलाई फिडर इंचार्ज आलोक चौधरी, नायब तहसीलदार श्रीनिवास मीणा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र कुमार, दिनेश मीणा कनिष्ठ अभियंता बिजली निगम उनियारा, बलराम मीना कनिष्ठ अभियंता जलदाय विभाग उनियारा, ग्राम विकास अधिकारी रमेश प्रजापत, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्योजी लाल धाकड़, कृषि पर्यवेक्षक बलराम धाकड़, पशु कंपाउंडर मनीष मीना, राशन डीलर रामकिशन शर्मा, सहित स्कूल स्टॉफ, युवा, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, अन्य मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version