लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ।उमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कजोड़मल मीणा सहित विभिन्न कर्मचारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
आपको बता दें कि हाल ही में शासन सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए हैं। इनमैं पहली बार आदिवासी वर्ग का अध्यक्ष बना है । इससे पूर्व शासन सचिवालय में सभी जाति -वर्ग के व्यक्ति अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं लेकिन कजोड़ मल मीणा के तौर पर पहली बार आदिवासी समाज के व्यक्ति को अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है । इस दौरान कर्मचारी संघ के पुराने नेता, वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आशीर्वाद लिया । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करने और सरकार की योजनाओं को जनता से पहुंचने का आह्वान किया। 