Home latest सन टू ह्यूमन फाउंडेशन का विशेष डेमो शिविर एसबीआई सदस्यों के साथ...

सन टू ह्यूमन फाउंडेशन का विशेष डेमो शिविर एसबीआई सदस्यों के साथ संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

–सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डेमो शिविर में भाग लिया
— लोगों ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाया

जयपुर। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की और से एसबीआई के सहयोग से एक डेमो शिविर का आयोजन किया गया।स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लोकल हेड ऑफिस जयपुर में डेमों सेशन का आयोजन किया गया जिसमें बैंक के उच्च अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ के सदस्यों ने भाग लिया। डेमों सेशन को नरेंद्र बैद एवं मुंबई से आई परम आलय जी की शिष्य मां सरस्वती ने संबोधित किया।
उन्होंने ने बताया कि आज हम हर भौतिक चीज के बारे में बहुत अच्छे से जानते हैं और उसके बारे में जानकारी रखते हैं लेकिन यह शरीर जो हमें चला रहा है उसके बारे में हम कुछ नहीं जानते। शरीर का फ्यूल क्या होना चाहिए हमें नहीं पता। हमें जो मिल जाता है हम खा लेते हैं, हमें किस समय अल्कलाइन भोजन करना है किस समय एसिडिक भोजन करना है, हम इस बारे में कोई जानकारी नहीं रखते।

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने नृत्यगान किया। सहजोबाई द्वारा लोगों में भाव प्रयोग भी करवाए गए, जिससे आपस में हम प्यार से कैसे रह सकें एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे में सभी को विस्तार से बताया। आयोजन से जुड़े संजय महेश्वरी, नरेंद्र वैद्य, विवेक लड्ढा, कमल सोमानी एवं अजय मित्तल ने बताया कि शिविर के प्रथम तीन दिन शरीर पर काम होगा तथा शरीर की शक्तियों को एवं ब्रेन की शक्तियों को जगाया जाएगा। 3 जून से आयोजित होने वाले शिविर के लिए शहर के प्रमुख आराध्य गोविंद देव जी मंदिर में 30 मई तक रजिस्ट्रेशन काउंटर लगाया गया है। शिविर की जानकारी के साथ भक्तों को रजिस्ट्रेशन के बाद कार्ड भी वितरित किए जा रहे हैं।

मन-चेतना पर होगा विशेष सेशन
मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया कि
शिविर में बाद के 3 दिन 6 जून से पूज्य परमालय जी द्वारा मन तथा चेतना पर विशेष रूप से संबोधन देंगे एवं प्रश्नोत्तरी सेशन होगा जिसमें परमआलय जी लोगों के जिज्ञासा एवं प्रश्नों का जवाब देंगे। जयपुर में इस बार यह 12वां शिविर सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के प्रणेता परमआलय जी के सान्निध्य में 3 जून से 8 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7.30 बजे तक सीकर रोड पर स्थित भवानी निकेतन परिसर में आयोजित किया जा रहा  है।

फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया कि सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से देश-विदेश में अब तक ऐसे 350 से अधिक निःशुल्क शिविर आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें लोगों को सही आहार, सही व्यायाम और सही ध्यान के द्वारा सकारात्मक ऊर्जा निर्माण करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की विधि सिखाई जाती है। प्रतिदिन शिविर में ब्रेन विकसित करने के आसान प्रयोग व सूत्र बताए जाते हैं, जिससे कि साधक गण स्वयं को दवा मुक्त रखते हुए स्वस्थ व आनंदमय जीवन जी सकें। साधना सत्र के बाद प्रतिदिन 20 से 25 प्रकार के अदृश्य शक्तियों को जगाने वाला पौष्टिक एवं ऊर्जावान नाश्ता भी सभी साधकों को नि:शुल्क कराया जाता है। संजय महेश्वरी तथा नरेंद्र वैद्य, कमल सोमानी, प्रमोद मालपानी ने बताया कि वर्तमान समय में योग एवं स्वास्थ्य शिविरों को बहुत प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे आम आदमी निरोगी रह कर आनंदमय जीवन व्यतीत कर सके। इसी भावना से यह शिविर आयोजित किया जा रहा हैं।
संजय माहेश्वरी ने बताया कि
इससे पूर्व जय क्लब के सहयोग से एक डेमो शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जय क्लब के सदस्यों , फोटी के सदस्यों जैन समाज के जीतो संस्था के सदस्यों एवं उनके परिवारजन एवं गुलाबी नगरी के अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। शिविर में सेजवानी, इंदौर से यहां पहुंची परमालय की प्रमुख शिष्य सहजोबाई ने जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं पर जानकारी दी।
डेमो शिविर में लगभग 700 लोगों ने अपने एवं परिवार का रजिस्ट्रेशन करवाया। शिविर में आने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया ने बताया कि इस शिविर में लगभग 25,000 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। अब तक लगभग 15,000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version