Home crime जयपुर में फैमिली कोर्ट और अन्य कोर्ट को बम से उड़ाने की...

जयपुर में फैमिली कोर्ट और अन्य कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । आज फिर जयपुर के महिला कोर्ट और एक अन्य कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई । मेल से मिली धमकी के आधार पर पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कर दिया है।  मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस और अन्य मौके पर पहुंच गई है । पुलिस के  अफसर और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।  पूरे कोर्ट परिसर को तलाश किया जा रहा है ।मेल भेजने वाले ने दोपहर 2:00 बजे तक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। टोंक रोड स्थित महिला आयोग के ऑफिस के पास स्थित महिला कोर्ट परिसर में जैसे ही यह जानकारी  मिली की  कोर्ट में बम रखा हुआ है, तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।   स्टाफ ने तुरंत पुलिस अधिकारियों की सूचना दी । इसके बाद कोर्ट परिसर सहित राज्य महिला आयोग के ऑफिस को भी खाली कर लिया गया, पुलिस जांच कर रही है।

हो सकता हूं आज किसी की तारीख हो और उसमें इससे बचने के लिए ऐसी हरकत की हो

महिला कोर्ट में अधिकांश पारिवारिक मामले ही आते हैं ,हो सकता हो आज किसी की पेशी हो बुलाया हो और उसने उससे बचने के लिए ऐसी हरकत की हो। इन तमाम पहलुओं पर पुलिस कम कर रही है। साइबर टीम मेल के आधार पर जल्दी ही आरोपी को पकड़ लेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version