Home latest सुखोदय अतिशय क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह से मनाया शनिअमावस्या महोत्सव

सुखोदय अतिशय क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह से मनाया शनिअमावस्या महोत्सव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महामण्डल विधान का आयोजन, भक्ति भाव से समर्पित किए गए 120 अर्घ्य

 
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।

उपखंड क्षेत्र के श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र में शनिअमावस्या महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ महामण्डल विधान का विशेष आयोजन हुआ।

अभिषेक और शांति धारा

प्रबंध कमेटी के नरेंद्र जैन और चेतन जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाष्टक से हुई। इसके बाद 108 स्वर्ण कलशों से अभिषेक कर शांति धारा की गई। विधानाचार्य श्री हिमांशु जैन शास्त्री के निर्देशन में और संगीतकार एंड पार्टी बनेठा की प्रस्तुति के साथ विधान सम्पन्न हुआ।

भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पण

विधान कर्ता मंडल ने मंडल पर भक्ति भावपूर्वक 120 अर्घ्य समर्पित किए। इस अवसर पर तीर्थ क्षेत्र की ओर से श्रेष्ठी परिवारों का स्वागत और सम्मान भी किया गया।

समिति और गणमान्य सदस्य उपस्थित

कार्यक्रम में अध्यक्ष महावीर पराना, महामंत्री अजय गोधा, मंत्री बसंत जैन, उपाध्यक्ष एवं परामर्श मंत्री श्याम जी बंसल, कोषाध्यक्ष महावीर जैन, ओमप्रकाश जैन, चेतन जैन, त्रिलोक चंद जैन, हुकुमचंद जैन, मनोज जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version