Home latest सूर्य सप्तमी 4 फरवरी को महोत्सव का होगा आयोजन

सूर्य सप्तमी 4 फरवरी को महोत्सव का होगा आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पोस्टर का किया विमोचन

सीकर। सूर्य सप्तमी महोत्सव का आयोजन सूर्य मठ मंदिर लोहार्गल धाम में 2 फरवरी से लेकर 4 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर रामलीला मैदान स्थित महालक्ष्मी विवाह स्थल में सूर्य मठ लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर जगतगुरु अवधेशा चार्य जी महाराज ने पत्रकारों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। 2 फरवरी को सूर्य ध्वज पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा। नवग्रह स्थापना पूजन, सामूहिक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ
3 फरवरी को सूर्य महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 4 फरवरी को सुबह 9:15 बजे सूर्य महा अभिषेक, छप्पन भोग, पुष्प बंगला झांकी, और सूर्य महा आरती होगी। इसके पश्चात 12:15 बजे से भजन अमृत वर्षा संत समागम एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। मुख्य महोत्सव 4 फरवरी को आयोजित किया जाएगा*। पत्रकार वार्ता में सांस्कृतिक मंडल सीकर के अध्यक्ष कांता प्रसाद मोर, संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया,जानकी नारायण मंदिर के मंहत लक्षमणा आचार्य जी
पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शर्मा,कैलाश जांगिड़ पूर्व पार्षद नरेश सैन, शिव प्रसाद स्वामी, मानव स्वामी,गणेश चतेरा,समाजसेविका रमा शेखावत, वंदना राठौड़, सीमा शर्मा, गौसेविका ज्योति तनवानी,सरिता पेशवानी, पार्षद शंकर लाल सांखला, सुभाष जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। समाजसेवी दिनेश बियाणी, विनोद अग्रवाल,शिवप्रसाद सोनी, आनंद सिहोटिया ने सूर्य सप्तमी पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भक्तो से शामिल होने का आग्रह किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version