Home latest सोमवती अमावस्या मनाई

सोमवती अमावस्या मनाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। शहर सहित उपखंड क्षेत्र में सोमवार को महिलाओं ने सोमवती अमावस्या का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया ।इस अवसर पर महिलाओं ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर सोमवती अमावस्या की कथा श्रवण की तथा महिलाओं को फल आदि वितरित कर आशीर्वाद लिया उन्होंने व्रत उपवास भी रखे। इधर शहर के राम रघुनाथ मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर में भी श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा कर सोमवती अमावस्या की कथा सुनी एवं अपने पति व परिवार जनों के दीर्घायु जीवन की कामना की । राम रघुनाथ मंदिर में गायत्री देवी द्वारा कथा सुनाई गई। विश्वकर्मा मंदिर के अध्यक्ष रमेश जांगिड़ ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर विश्वकर्मा मंदिर में पुजारी अरुण गौतम द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। सोमवती अमावस्या पर कारीगर, लकड़ी इत्यादि का काम करने वालों ने औजार नहीं उठाकर अवकाश रखा। गरुड़ पुराण के अनुसार सोमवती अमावस्या पर पितरों को तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है इस दिन भगवान शिव माता पार्वती की पूजा करने का विशेष विधान है इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का भी महत्व बताया गया है इस अवसर पर संतोष जांगिड़, गुड्डी साहू, गायत्री शर्मा,मंजू खत्री, पूजा सोनी, सुमित्रा जांगिड़, सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version