लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा, राजसमंद
राजसमंद।
राजसमंद के रेलमगरा थाना पुलिस ने सोलर प्लांट पर लगे डीसी कॉपर केबल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सोनाली शर्मा ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले पछमता गाँव स्थित सोलर प्लांट में कॉपर केबल चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी।
शिकायत के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर गहन अनुसंधान शुरू किया। इस दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले दो व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में कुछ और चोरी की वारदातें खुलने की संभावना है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।