Home latest सोसायटी फॉर पब्लिक ग्रिवांस इंडिया द्वारा सम्पूर्ण शारीरिक जांच अभियान के शुभारंभ 

सोसायटी फॉर पब्लिक ग्रिवांस इंडिया द्वारा सम्पूर्ण शारीरिक जांच अभियान के शुभारंभ 

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन

जयपुर, — एसपीजी इंडिया की प्रबंधन समिति के सदस्य  कलश चंद बड़ाया, प्रोफ़ेसर बी एल गुप्ता,  मोहिनी और  गिर्राज देवी ने कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” और “पहला सुख निरोगी काया” की भावना के तहत एसपीजी इंडिया ने एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 227 लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस शुभारंभ समारोह की मुख्य अतिथि थी  मंजू शर्मा, सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, ईएचसीसी अस्पताल, जबकि विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे,डॉ. प्राचीश प्रकाश, सीईओ, ईएचसीसी अस्पताल,डॉ. आलोक माथुर, निदेशक – प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी, नितेश तिवारी, वरिष्ठ जीएम – ग्रुप ग्रोथ, डेवलपमेंट और ब्रांडिंग, ईएचसीसी अस्पताल, आशीष खुंटेटा उप महाप्रबंधक – समूह विकास एवं ब्रांडिंग, ईएचसीसी अस्पताल कार्यक्रम समन्वयकों में  चित्रकला,  चंद्रकांता और डॉ. गुंजन रावत की उल्लेखनीय भूमिका रही।

एसपीजी इंडिया सचिव डॉ. गोविंद रावत (एडवोकेट) ने दी जानकारी
इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती मंजू शर्मा ने कहा, “आज के समय में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हम इस अभियान को नियमित रूप से समर्थन देंगे ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैले।”
*एसपीजी इंडिया के अध्यक्ष प्रो. बी.डी. रावत* ने बताया कि यह अभियान पूरे राजस्थान में चलाया जाएगा और इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version