लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। सोसाइटी ऑफ ब्राह्मण एग्जीक्यूटिव्स राजस्थान (सोबर) द्वारा राजकीय स्कूलों और ब्राह्मण छात्रावासों में चलाए जा रहे जर्सी/जैकेट वितरण अभियान के तहत रविवार को पाँचवाँ चरण सम्पन्न हुआ। इस चरण में राजस्थान वैष्णव ब्राह्मण समाज छात्रावास, शिप्रा पथ (मानसरोवर) में शाम 6:30 से 8:00 बजे तक विद्यार्थियों को गरम जैकेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सोबर अध्यक्ष डॉ. शिव गौतम, राज्यश्री गौतम, महासचिव इं. आर.सी. शर्मा, निदेशक सुशील पारीक, कमलेश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य इं. अशोक शर्मा, सुरेश शर्मा और अर्चना शर्मा उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अपने हाथों से छात्रावास के विद्यार्थियों को जैकेट वितरित किए। छात्र जैकेट की गुणवत्ता देखकर बेहद खुश हुए और सभी ने पहनकर सामूहिक फोटो भी खिंचवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रावास के सचिव बंकट लाल वैष्णव और कोषाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने सोबर टीम का साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में सोबर अध्यक्ष डॉ. शिव गौतम ने विद्यार्थियों को ब्राह्मण संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने—
-
शाकाहारी रहने,
-
प्रतिदिन इष्ट देव की पूजा से दिन की शुरुआत करने,
-
जनेऊ धारण की उपयोगिता,
-
मनुस्मृति को सही संदर्भों में समझने
पर विचार साझा किए।
राज्यश्री गौतम ने मनुस्मृति में वर्णित चार वर्णों की अवधारणा पर आधारित अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की और बताया कि किस प्रकार ‘माँ’ में ये सभी गुण समाहित होते हैं।
अंत में छात्रावास सचिव बंकट लाल वैष्णव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
महासचिव इं. आर.सी. शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अनुपस्थित विद्यार्थियों और छात्रावास स्टाफ के लिए जैकेट/कोट सचिव को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोबर का जर्सी–जैकेट वितरण अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।