लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ओम प्रकाश सैनी
सीकर, लोसल। कस्बे में विद्युत निगम की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर शुक्रवार को सहायता अभियंता कार्यालय में लोगों ने विरोध जताया। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं, किसान सभा के नेताओं सहित लोसल व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने सहायक अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया और नारेबाजी कर विरोध जताते हुए सरकार से योजना को बंद करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए कि राजस्थान की भाजपा सरकार बड़ी कंपनियों को स्मार्ट मीटर लगाने के ठेके देकर आम जनता को लूटने का काम कर रही है, जिसको कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम के द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर सहित सरकार की नीतियों को लेकर पूरजोर विरोध किया जाएगा तथा स्मार्ट मीटर लगाना बंद नहीं किया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
