भूकंप के झटके, माउंट आबू में प्रशासन अलर्ट
रात में लोग घरों से निकल बाहर
प्रशासन रहा अलग किसी तरह की जनहानी नहीं
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
तुषार पुरोहित की रिपोर्ट
सिरोही। रविवार रात करीब 9:03 बजे जिले के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। माउंट आबू, आबूरोड, रेवदर, मंडार, सिरोही सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज़ कम्पन से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।
आपका दल ने शहर में किया गश्त
माउंट आबू में 9:04 बजे झटकों के बाद उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगरपालिका की आपदा प्रबंधन टीम को तुरंत सक्रिय कर दिया। आपदा दल शहर में गश्त कर हालात पर नजर रख रहा है।
फिलहाल किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। आमजन सुरक्षित हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।














































