Home latest सीकर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने किया पदभार ग्रहण किया

सीकर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने किया पदभार ग्रहण किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीकर से योगेश ऋषिका

सीकर । भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले कार्यालय में हवन एवं पूजा की गई और धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बाटड़ ने पद ग्रहण किया और शपथ ली।

मनोज बाटड़ ने कहा कि हम जिस पार्टी और संगठन में काम करते हैं यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इसलिए यहां मेरे जैसे कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहता है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाटड़ ने कहा कि संगठन विस्तार का हम सबको संकल्प लेना है। मैं संगठन के लिए आज से ही काम शुरू कर दूंगा और संगठन को मजबूत बनाने का काम करूंगा। मनोज बाटड़ ने कहा कि संगठन का विस्तार कैसे हो सकता है सभी को मिलकर चर्चा करनी चाहिए। बता दें कि सीकर भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए 18 जनों ने आवेदन किया था। जिनमें से सर्वसम्मति से बाटड़ को जिलाध्यक्ष चुना गया था। हालांकि इससे पहले चर्चा थी कि पूर्व जिला अध्यक्ष कमल शिखवाल को एकबार फिर से रिपीट किया जा सकता है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version