स्वर्णकार भवन बोरावड़ में मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ’ ज्वेलर्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय सभा
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अब्दुल सलाम गैसावत की रिपोर्ट
मकराना बोरावड़। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ’ ज्वेलर्स एसोसिएशन की डीडवाना-कुचामन जिला एवं तहसील कार्यकारिणी की आमसभा शहर के सबलपुर रोड़ स्थित स्वर्णकार भवन में संगठन के प्रधान संस्थापक-संरक्षक एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुजानगढ निवासी हंसराज कड़ेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जबकि एसोसिएशन के डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष मूलचन्द तोषावड़-मकराना ने सभा की अध्यक्षता की। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रमेश कड़ेल (सरदारशहर), प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार जांगलवा, प्रदेश प्रतिनिधि प्रेमराज सोलीवाल (मेड़ता सिटी), प्रदेश प्रतिनिधि गोवर्धनलाल सहदेव, मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के मुख्य सरंक्षक कालुराम रोडा, एसोसिएशन के नागौर जिलाध्यक्ष शंकरलाल खजवाणिया, रामावतार सहदेव-बोरावड़ आदि ने विशिष्ट मेहमान के रूप में शिरकत की।
मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं ’ ज्वेलर्स एसोसिएशन के डीडवाना-कुचामन जिला महामंत्री विनय सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज बोरावड़ सहित आयोजक संस्था द्वारा विशिष्ट मेहमानों के साथ अजमीढ धाम के कार्यकारी अध्यक्ष महावीर प्रसाद जाटावत, मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के डीडवाना-कुचामन जिला महामंत्री शान्ति स्वरूप सहदेव, संरक्षक नन्दकिशोर सारड़ीवाल-बेसरोली, स्वर्णकार समाज के मकराना तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश तोषावड़, कुचामन तहसील अध्यक्ष परमानन्द मायछ, परबतसर तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल लावट, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम तोषावड़, संगठन के चुरू जिला महामंत्री विकास सिंघड़, भाजपा के जिला सहसंयोजक मनोज रोडा उर्फ मृदुल, संगठन के मकराना तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार तोषावड़, परबतसर तहसील अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, नावां तहसील अध्यक्ष श्यामसुन्दर तोषावड़, डीडवाना तहसील अध्यक्ष रामेश्वरलाल कड़ेल तथा लाडनूं तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश सहदेव का स्वागत-अभिनन्दन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रधान संस्थापक-संरक्षक हंसराज कड़ेल ने कहा कि अगर किसी ने समाज के लिए कुछ नहीं किया तो फिर समाज से मांगने का कोई अधिकार नहीं। उन्होंने आर्थिक स्थिति से कमजोर समाज बंधुओं तक सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी पहुंचाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने स्वर्णकार व्यवसाय से जुड़े समाज बंधुओं से आग्रह किया कि दुकानों पर काम करने वाले बंगाली कारीगरों का पुलिस सत्यापन करवाएं। इस अवसर पर संगठन के प्रधान संस्थापक-संरक्षक हंसराज कड़ेल ने संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमराज सोलीवाल को सह कोषाध्यक्ष तथा गोवर्धनलाल सहदेव को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्ति देकर उनका स्वागत किया। समारोह को अन्य मेहमानों ने भी संबोधित करते हुए स्वर्ण व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। समारोह में संगठन के जिला एवं सभी तहसीलों की कार्यकारिणी ने भाग लिया। इस अवसर पर एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रोया, एडवोकेट अनिल कुमार रोडा, सुरेन्द्र कुल्थिया, रामगोपाल रोडा, पूनमचन्द अग्रोया, स्वर्णकार समाज बोरावड़ के सरंक्षक बाबुलाल सहदेव, कैलाशचन्द सहदेव, राधेश्याम अग्रोया, मदनमोहन सहदेव, अध्यक्ष अनिल कुमार सहदेव, महामंत्री योगेश कुमार सहदेव, हरिप्रसाद सहदेव, तेजनारायण सहदेव, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष विक्की सहदेव, पूर्व अध्यक्ष भागचन्द सहदेव, पूर्व अध्यक्ष जयकुमार सहदेव, पूर्व महामंत्री सुरेश कुमार सहदेव, चन्द्रप्रकाश बबेलिया-परबतसर, गिरधारीलाल सहदेव, राम-श्याम सहदेव, गणेश सहदेव, महेन्द्र प्रसाद सहदेव, रूपनारायण तोषावड़, अशोक कुमार सहदेव सहित अन्य समाज बंधुओं ने मेहमानों का स्वागत करने के साथ ही व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
