Home latest श्रीमहावीर शिक्षण संस्थान के सात छात्रों का नीट में चयन

श्रीमहावीर शिक्षण संस्थान के सात छात्रों का नीट में चयन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। श्रीमहावीर शिक्षण संस्थान के सात छात्रों ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्था, शहर और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। संस्था निदेशक बी.आर. भूकर ने सभी सफल विद्यार्थियों को फूलों की माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इनमें से एक छात्रा सरोज लौरा पुत्री सागर लोरा बनाथला ने दूसरे ही प्रयास में 5145 कैटीगरी रैंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं करण बगड़िया पुत्र बोदूराम, प्रिंस शर्मा पुत्र जितेंद्र कुमार शर्मा,गुंजन गौतम पुत्र श्रीराम गौतम, महेंद्र शेषमा पुत्र बनवारी लाल शेषमा, गजेंद्र सिंघल पुत्र शंकर लाल सिंघल, रविंद्र कुमार पुत्र पूरणमल सफल भी रहे। इन सबकी सफलता पर संस्था निदेशक बी.आर. भूकर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी मेहनत करें और देश के अच्छे डॉक्टरों में अपना नाम बनाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version