Home latest   रामद्वारा में हुआ भजनों का आयोजन

  रामद्वारा में हुआ भजनों का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां शहर में वार्ड नंबर 20 में क्षारबाग स्थित रामद्वारा में महिला मंडल द्वारा भजनों का आयोजन किया गया। सावन महोत्सव के तहत इन दिनों श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न मंदिरों में महिला मंडल द्वारा भजनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ऐतिहासिक रामद्वारा में भजनों का आयोजन किया गया। भजनो की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनो की गंगा में बहकर महिला भक्तों ने भाव विभोर होकर नृत्य किया।

आयोजन में महिला भक्तों द्वारा भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुन्नी देवी पटवा, अनीता बढ़ाया, संतोष जांगिड़, शांति खंडेलवाल, अनीता सोनी, कैलाश कुमारी सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला भक्त उपस्थित थी। ऐतिहासिक रामद्वारा मे बरसो बाद सायंकाल किशन दास महाराज राम जी जोधपुर व राजेश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम वाहिनी द्वारा नियमित रूप से आरती व दो घंटे की रामधुनी व भजन कीर्तन किए जा रहे हैं।आरती व भजनों में बड़ी संख्या में रामभक्त उमड रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version