Home latest श्री राम धाम गौशाला में गौ सेवा का कार्यक्रम हुआ आयोजित

श्री राम धाम गौशाला में गौ सेवा का कार्यक्रम हुआ आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सेवा ग्रुप द्वारा जीव दया के तहत णमोकार मंत्र का पाठ कर की गौ सेवा

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) सेवा ग्रुप द्वारा भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो व अंहिसा परमोधर्म के संदेश की पालना करते हुए श्री राम धाम गौशाला में णमोकार मंत्र का जाप व गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार मंत्र का पाठ करके की गई। सेवा ग्रुप के सदस्यों ने जीव दया को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया आज के समय जिस तरह से निरही पशुओं का वध किया जा रहा है उनकी आत्मा की शांति के लिए आज का यह कार्यक्रम आयोजन किया गया। जाप के पश्चात गौ सेवा का कार्य किया गया।

जिसमे गाय को चारा व गुड़ खिलाया गया जीव दया ही परम धर्म है संसार के हर एक जीव पर दया करनी चाहिए वह हरे-भरे पेड़ों को नहीं काटना चाहिए, यही सच्चा मानव धर्म है जीव सेवा में जो सुख मिलता है वह कहीं नहीं मिलता है। सेवा ग्रुप के सदस्य के रूप में विवेक बाकलीवाल, अशोक बाकलीवाल, पराग चौधरी, प्रवीण कोठारी, अंकुर बाकलीवाल, नरेश गंगवाल, अनिल जैन, मनोज भेसा, सनत अजमेरा, सुमित पाटनी, मंयक गंगवाल, संदीप छाबडा, नीतीश कोठारी, अरिहंत गदिया, अनिल पाटनी, सौरभ शाह, मयूर शाह, पंकज जैन, राकेश जैन, राजेंद्र जैन, दीपक जैन, पीयूष जैन, प्रदीप लुहाड़िया, जिमी वेद, निकी जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version