Home latest श्री महेश नवमी महोत्सव शोभा यात्रा समिति की बैठक आयोजित 

श्री महेश नवमी महोत्सव शोभा यात्रा समिति की बैठक आयोजित 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भारत माता एवं भारतीय सैनिकों की झांकी सिंदुर रहेगी आकर्षण का केन्द्र

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री महेश नवमी शोभा यात्रा समिति की बैठक महोत्सव संयोजक राधेश्याम सोमानी, सहसंयोजक कृष्ण गोपाल राठी, व शोभा यात्रा मुख्य प्रभारी सुभाष बाहेती के सानिध्य में गुरूवार को महेश छात्रावास मे संपन्न हुई। बैठक में शोभायात्रा से संबंधित तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ। सभी से जानकारी ली गई। शोभा यात्रा मे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भारत माता एवं भारतीय सैनिकों की झांकी सिंदुर रहेगी आकर्षण का केन्द्र। शोभा यात्रा मुख्य प्रभारी लोकेश आगाल व मुकेश चेचानी ने बताया की शोभा यात्रा में घोड़े बैंड, ढोल, महिला बैंड ई रिक्शा झांकियां सुरक्षा वाहिनी, राम दरबार की झांकी, भगवान महेश की झांकी, पर्यावरण संरक्षण की झांकी शिव परिवार की झांकी नासिक बैंड कच्ची घोड़ी शोभा यात्रा मार्ग में जल व्यवस्था, चित्रकूट धाम से शोभायात्रा प्रारंभ होगी वहां पर लस्सी एवं कुल्फी का आयोजन रखा गया। शोभा यात्रा मार्ग में नौ स्थानों पर जल व्यवस्था की गई है।

शोभा यात्रा का मार्ग चित्रकूट धाम से प्रारंभ होकर नगर परिषद चौराहा संकट मोचन हनुमान मंदिर से इंट रोड होते हुए प्रभात ऑटोमोबाइल से मुरली विलास होकर सिटी कंट्रोल रूम स्टेशन चौराहा से सरकारी दरवाजा गोल प्याऊ चौराहा से बालाजी मार्केट होते हुए सूचना केंद्र से दाएं मुड़कर अप्सरा होटल राजीव गांधी सर्किल नेताजी सुभाष मार्केट गोलप्याऊ चौराहा से पुनः संकट मोचन हनुमान मंदिर से चित्रकूट धाम रहेगा। साथ ही इस बार मार्ग में कहीं पर भी खाने पीने की वस्तु नहीं दी जाएगी जिससे शोभायात्रा के बीच में अव्यवस्था न हो। बैठक में सुमन सोनी, सोनल माहेश्वरी, शुभम कालिया, रामचंद्र मूंदड़ा, गोपाल सोमानी, राजेंद्र गंदोड़िया, रमेश तोषनीवाल, आशीष झंवर, अश्विनी तोतला, राजेंद्र कलिया, महावीर सामरिया, केदार अजमेरा, शोभा मालू, चेतना जागेटिया, नीलम दरगड़, शांता मंडोवरा, संजू डाड, रेखा बांगड़, राजश्री डाड उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version