लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। शहर के श्री कुल्लू वाली माताजी मंदिर रेनवाल धाम में शुक्रवार को 19वीं विशाल भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया । मुख्य पुजारी नाथूराम ने बताया कि श्रावण माह शुक्ल सप्तमी को गुरुवार को मां के दरबार की फूलों से सजावट कर भव्य श्रृंगार के बाद भजन संध्या हुई। शुक्रवार को हवन, मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति दी गई।
इसके बाद महाआरती और भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों भक्तों ने पंगत प्रसादी प्राप्त की। इस अवसर पर जसवंत पुजारी, पूर्व पार्षद सुनील सांखला, राजेंद्र प्रसाद चेतीवाल, शिवप्रकाश यादव, मोहन कुमावत, मोती सांखला, गिरधारी सोनी, गिरधारी लाल सांखला, संदीप सांखला, अजय जोगी,दिनेश शर्मा, हितेंद्र सांखला, अनीता खूंटेटा, किरण सोनी, विजय लक्ष्मी, ईशा, मंजू कवर, सुमन कुमावत, प्रियंका खारवाल सहित कई व्यक्ति मौजूद रहे।