Home latest श्री भीत के बालाजी में तीन दिवसीय आयोजन 11 से

श्री भीत के बालाजी में तीन दिवसीय आयोजन 11 से

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) जन-जन की आस्था के केंद्र माता अंजनी के लाडले वीर हनुमानजी महाराज के जन्मोत्सव पर श्री भीत के बालाजी नवयुवक मंडल एवं समस्त भक्तजनों द्वारा श्री भीत के बालाजी मंगला चौक में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन संबंधित जानकारी देते हुए नवयुवक मंडल के प्रदाधिकारीयो ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार 11 अप्रेल शाम 7.00 बजे से बालाजी मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमे भजन गायक हेमलता वैष्णव व अदिति सुखवाल अपनी प्रस्तुति देगें। मंच संचालन संजू बाबा द्वारा किया जायेगा। आयोजन की इसी कड़ी में 12 अप्रैल शनिवार को क्षेत्रीय महिला मंडल द्वारा दोपहर 2 बजे से भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। साथ ही तृतीय दिन रविवार को प्रातः 10.15 बजे बालाजी महाराज की महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री भीत के बालाजी नवयुवक मंडल के सदस्यों ने सभी भक्तजनों से विशाल भजन संध्या एवं भंडारे में पधार कर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version