लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां श्री राजपूत जागृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री क्षत्रिय युवक संघ के राष्ट्रीय संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।स्वर्गीय भगवान सिंह रोलसाहबसर का निधन 5 जून को हो गया था।श्रद्धांजलि सभा में संस्थान के अध्यक्ष शिवराज सिंह नरुका ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान युवाओं को चरित्र निर्माण की शिक्षा एवं प्रेरणा प्रदान करने में व्यतीत हुआ । समाज की ऐसी प्रतिभा का अचानक से चले जाना समाज को अपूर्णिय क्षति पहुंची है। इस अवसर पर सभा में उपस्थित राजपूत समाज के लोगों ने स्व भगवान सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान शिवराज सिंह नरूका, भगवान सिंह नरूका, लोकेंद्र सिंह, भंवर सिंह, बहादुर सिंह, राजवीर सिंह गौड, महेंद्र सिंह, भीम सिंह गौड़, हिम्मत सिंह, मोहित सिंह, विक्रम सिंह, युवराज सिंह ,मानवेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।










































