लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ — श्रीगंगानगर
श्रीकरणपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रज्जवल बिश्नोई और दिव्या मुंजाल को हैप्पीनेस फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।
दोनों प्रतिभाशाली युवाओं ने आरएएस परीक्षा में चयनित होकर न केवल श्रीकरणपुर का नाम रोशन किया, बल्कि अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने।
संस्था के अध्यक्ष हैप्पी शर्मा ने बताया कि यह पूरे शहर के लिए गौरव की बात है कि यहां के विद्यार्थी आज अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी स्थानीय युवा इस तरह की उपलब्धियां हासिल करते हैं, तो संस्थाएं आगे आकर उनका सम्मान करती हैं, ताकि अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहन मिले।
इस अवसर पर पवन शर्मा, सुशील बिलंदी, मनीष शर्मा, ललित गहलोत, सन्नी बत्रा और रवि इटकान सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।