Home latest मुंबई इंडियंस में अर्शदीप सिंह की एंट्री

मुंबई इंडियंस में अर्शदीप सिंह की एंट्री

0

लोक टुडे न्यूज़

हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स से जुड़ेंगे*

• आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड•

 

*मुंबई,:* .आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव किया है। स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे, जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इस ट्रेड की आधिकारिक घोषणा की।

 

अर्शदीप के टीम से जुड़ने पर आकाश अंबानी ने कहा, “अर्शदीप के आने से हमारी गेंदबाजी को एक नया आयाम मिलेगा। हम हमेशा ऐसी टीम बनाने की कोशिश करते हैं, जिसमें अनुभव, कौशल और जीतने की भूख का सही संतुलन हो। अर्शदीप में ये सभी खूबियां हैं। हम और मुंबई इंडियंस के प्रशंसक यानी MI पलटन, नीली और सुनहरी जर्सी में उनका स्वागत करते हैं।”

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके अर्शदीप अलग-अलग परिस्थितियों और मैच के अहम मौकों पर प्रभावी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। उनके आने से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को और मजबूती मिलेगी।

हार्दिक की विदाई पर आकाश अंबानी ने कहा, “हार्दिक के साथ मुंबई इंडियंस की कई खास यादें जुड़ी हैं। हमने उन्हें एक क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ते, विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाते और फिर टीम की कप्तानी संभालते देखा है। टीम के लिए उनका योगदान, जोश और मैदान पर प्रतिस्पर्धा का जज्बा बेहद अहम रहा है। एक क्रिकेटर और इंसान के तौर पर मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

हार्दिक ने 2015 में एक युवा क्रिकेटर के तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ अपना सफर शुरू किया था। वह टीम के चार आईपीएल खिताबी अभियानों का अहम हिस्सा रहे और 2024 में कप्तान के तौर पर फ्रेंचाइजी में लौटे थे। मुंबई इंडियंस ने उनके योगदान और यादगार पलों के लिए आभार जताया है।

इस बीच, मुंबई इंडियंस ने स्पष्ट किया है कि आगामी सीजन के लिए कप्तानी के विभिन्न विकल्पों पर सोच-समझकर विचार किया जाएगा। टीम के कप्तान की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

Previous articleशिखर अग्रवाल विला प्रकरण ACB की PE के बाद भी FIR दर्ज क्यों नहीं?
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version