लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
नवीन कुमावत, जयपुर।
विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में आयोजित मारवाड़ी अश्व प्रतियोगिता में बस्सी नागा (जोबनेर) स्थित जयपुर स्टड फ़ार्म की दो मादा अश्वों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दाँत बच्छेरी वर्ग में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फार्म के मालिक मुकेश वर्मा (कुमावत) ने बताया कि “यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि जयपुर के अश्वपालक अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। हमारी दोनों मादा अश्वों ने देश-दुनिया में जयपुर का नाम रोशन किया है।”
