लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के प्रमुख आस्था स्थल रामद्वारा में समिति की ओर से अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। समिति के नमो नारायण गौतम ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्रीराम को मालपुए, पूड़ी, रामभाजो और दाल का भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों को जिमी पंगत में बिठाकर प्रसाद ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम की भव्य झांकी सजाई गई और रामद्वारा को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। शाम को आरती के बाद भक्ति भाव से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
आयोजन को सफल बनाने में शंकर लाल ठाडा, नमो नारायण गौतम, अभय सिंह शक्तावत, संदीप गुप्ता, अविनाश गोयल, मनोज पारीक, रामप्रसाद पालीवाल, रवि आमेरा, चेतन शर्मा, मनोज सैनी, रमेश जांगिड़, लोकेश सैनी सहित अनेक भक्तों ने योगदान दिया।
भक्तों की बड़ी संख्या ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
