Home latest शिक्षा के बिना गांव एवं समाज का विकास असम्भव

शिक्षा के बिना गांव एवं समाज का विकास असम्भव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा है कि शिक्षा के बिना गांव एवं समाज का विकास नही हो सकता ।उन्होंने सोमवार को जिले के देवली उपखंड के पनवाड़ पंचायत के दोलता गांव में 70 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन लोकार्पण करते हुए कहा कि विकास का सबसे बड़ा मूल मंत्र शिक्षा ही हैं। इसके द्वारा विकास के उच्च शिखर पर पहुंचा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता को भी बेटे और बेटियों को समान शिक्षा और अवसर देना चाहिए। तभी शिक्षित व सभ्य समाज का निर्माण होगा। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं ग्रामीणों को केंद्र एंव राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर देवली देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहूर, नासिरदा मंडल अध्यक्ष श्रीनारायण धाकड़, पनवाड़ पंचायत प्रशासक पूरणमल सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामींण उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version