Home latest अवैध बजरी परिवहन एवं शांति भंग करने के आरोप में 11 गिरफ्तार

अवैध बजरी परिवहन एवं शांति भंग करने के आरोप में 11 गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
पुलिस वृत उनियारा के सोप पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करने के मामले में 5 एवं शांतिभंग करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं पुलिस उपाधीक्षक रघुवीर सिंह भाटी के निर्देशानुसार सोप थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के निर्देशन में ए एस आई प्रहलाद नारायण ,हेडकांस्टेबल मूलचंद ,प्रधान एवं जयसिंह के नेत्रों में अलग अलग टीम गठित की गई ।जिन्होंने अलग अलग स्थानों से अवैध बजरी परिवहन करते पाए जाने पर लोकेश पुत्र रामस्वरूप ,जगदीश पुत्र मोहनलाल एवं रामकेश पुत्र नानकराम सभी जाति मीणा निवासी रामपुरिया थाना इंद्रगढ़ जिला बूंदी, उम्मेद पुत्र नन्दलाल मीणा निवासी शेरजंग थाना इंद्रगढ़ तथा राजाराम पुत्र भेरुलाल गुर्जर निवासी गेंदापुरा थाना इंद्रगढ़ जिला बूंदी को गिरफ्तार कर बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त की जाकर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की ।

इसी प्रकार शांतिभंग करने के आरोप में रामकेश पुत्र भंवरलाल बैरवा निवासी रामपुरिया थाना इंद्रगढ़ ,हनुमान पुत्र गिरिराज मीणा निवासी लबान थाना देइखेड़ा ,दयाराम पुत्र रामकरण मीणा निवासी चानन्दा थाना इंद्रगढ़ ,दिलखुश पुत्र कालूराम मीणा निवासी आमलीखेड़ा थाना इंद्रगढ़ ,हरसहाय पुत्र मथुरा लाल मीणा निवासी झींडा थाना इंद्रगढ़ तथा दिलखुश पुत्र रामहेत मीणा निवासी बाँसला थाना सोप जिला टोंक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version