लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां, नागौर। जिला कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी विस्तार के तहत अनिल शर्मा को भेरूंदा ब्लॉक कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लालाराम कुलरिया ने बताया कि यह नियुक्ति भेरूंदा ब्लॉक अध्यक्ष अमराराम चोटियां की अनुशंसा पर की गई। नियुक्ति के बाद अनिल शर्मा को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
नवनियुक्त महामंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों और आमजन के हितों के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे और संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगे।
अनिल शर्मा ने आगे कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा, जिससे भेरूंदा ब्लॉक में संगठन और मजबूत होगा।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि शर्मा मिलनसार, सामाजिक सहयोग और सेवा भावी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनके पिताश्री ने भी कई वर्षों तक कांग्रेस की सेवा की है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि अनिल शर्मा अपने अनुभव और योग्यता से संगठन को नई दिशा देंगे और भेरूंदा ब्लॉक में कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
