Home latest शाम-ए-हसरत कार्यक्रम में प्रस्तुत गीतों पर श्रोता झूमे

शाम-ए-हसरत कार्यक्रम में प्रस्तुत गीतों पर श्रोता झूमे

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हसरत जयपुरी के सुपरहिट गीतों से सजाई महफ़िल

जयपुर। संगीत ग्रुप “अरुणाज़ गीत गाता चल” की ओर से “गा मेरे मन गा -सीजन 4” के तहत प्रस्तुत कार्यक्रम शाम-ए-हसरत में पेश बॉलीवुड के पुराने गीतों का श्रोताओं ने जमकर लुत्फ़ उठाया। एक के बाद एक सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आये। “गा मेरे मन गा -सीजन 4” जाने-माने गीतकार हसरत जयपुरी को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा लिखे गए लोकप्रिय गीतों की महफ़िल सजाई गई। 1950 से 1980 के दशक के लगभग 30 मीठे-मधुर गीतों को गायक-गायिकाओं ने अपनी दिलकश आवाज में पेश किया।

प्रारम्भ में कार्यक्रम की अध्यक्ष देवरंजनी म्यूजिक स्कूल की निदेशक  सरिता द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि कांता धवन, राजीव दीवान, महेश माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, आयुष कल्ला और रजनी कोठारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संस्था की तरफ से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। कथक नृत्यांगना निष्ठा जैन ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में संयोजिका अरुणा जैन के साथ अजय कल्ला, वीनू मित्तल, अटल शर्मा, वर्षा श्रीवास्तव, श्वेता मिश्रा, पुखराज गांधी, शशि तिवारी, ऋतु माथुर, प्रेम भारती, दिव्या भारती, जया कल्ला, रेनू माथुर,
विक्टर मोटवानी, संध्या शील, रजनीश उपाध्याय, शास्त्रीय गायक अंजन चौधरी, पी एन माथुर, इंदुमति, जितेंद्र नाग, इला नाग, अम्बे माथुर, रेनू जैन, देवेन्द्र सिन्हा और पी सी जैन ने अपने फ़न से सुरमयी गीतों की लड़ी पिरोई। संगतकारों में की-बोर्ड पर कपिल बालोदिया, गिटार पर अंशु सक्सेना और पवन बालोदिया, ढोलक पर पावन डांगी, तबला पर सावन डांगी और ऑक्टोपैड पर इरशाद ख़ान ने गायक कलाकारों का भरपूर साथ दिया।

गौरतलब है कि 15 अप्रैल को हसरत जयपुरी का जन्म दिन होता है और यह आयोजन उन्हीं की याद में किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ करने से पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों और ग्रुप की सदस्य स्वर्गीय पुष्पा श्रीवास्तव को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अभिनेता मनोज कुमार को भी उन पर फ़िल्माये गए गीत “मेरे देश की धरती” के जरिये श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन, टाईम बैंक ऑफ इंडिया के संस्थापक चेयरमैन पी सी जैन द्वारा किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version