Home latest शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘विजय अनुष्ठान’ किया

शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘विजय अनुष्ठान’ किया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ देश के शत्रुओं के नाश के लिए और युद्ध में विजय के लिए और सेना को ईश्वर का आशीर्वाद मिले इस हेतु से ‘विजय अनुष्ठान’ किया

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी जिला जयपुर शहर की ओर से जिलाध्यक्ष अमित गोयल के नेतृत्व में सेना के मनोबल बढ़ाने और उत्साहवर्धन के लिए शनिवार को विजय अनुष्ठान किया। जयपुर शहर श्योपुर मंडल क्षेत्र स्थित देहलावास बालाजी मंदिर में आयोजित विजय अनुष्ठान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विजय आहुतियां दी।

भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमि​त गोयल ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से लगातार कायराना हरकतें की जा रही है, पहले पहलगाम में आतंकी हमला कर निर्दोष पर्यटकों की हत्या की गई, फिर देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ धार्मिक क्षेत्रों को टारगेट कर मिसाइल हमले कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा पाक हमले को लगातार नाकाम कर रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि आपरेशन सिंदूर चलाकर हमारी सेना ने आतंकी हमले का तो बदला ​लिया ही, साथ में पाकिस्तान के हमले का करारा जवाब भी दिया। ऐसे में भारतीय सेना के साथ देश का प्रत्येक नागरिक खड़ा है और हमारी सेना के मनोबल बढ़ाने के लिए प्रार्थनाएं कर रहा है। भाजपा जयपुर शहर की ओर से भी विजय अनुष्ठान किया, जिसमें मेयर सौम्या गुर्जर ने भी सेना की विजय के लिए आहुतियां दी। मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह चंद्रावत ने बताया कि विजय अनुष्ठान में नवरत्न नारानिया, रेखा राठौड़, अनुभव शर्मा, सुरेंद्र पुरूवंशी, मानसिंह सिंह, सांगानेर विधानसभा संयोजक प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अनुष्ठान में आहुतियां दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version