Home latest शांति विधान मंडल, भजन संध्या का हुआ आयोजन

शांति विधान मंडल, भजन संध्या का हुआ आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । उपखंड क्षेत्र से सटे बूंदी जिले के गम्भीरा स्थित जैन अतिशय क्षेत्र में आचार्य 108 श्री धर्मसागर जी महाराज की 112 वीं जन्म जयंती महोत्सव मनाया गया । रविवार क़ो पंडित नरेंद्र कुमार शास्त्री नैनवा वाले के सानिध्य में नित्यनियम अभिषेक व पूजन, शांति विधान मंडल पूजन, सांयकाल आरती भजन संध्या का आयोजन किया गया । समिति अध्यक्ष पदम चंद जैन व सहमंत्री सुरेन्द्र कुमार जैन पलाई ने बताया कि इस दौरान जिनेन्द्र अर्चना, जिनाभिषेक, शांति धारा, नाम वाचन, नित्य नियम पूजन, मंगल ध्वजारोहण, श्रीजी मंगल भव्य शोभायात्रा, सम्मान समारोह, विनयांजली सभा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए ।समारोह में हुकमचंद जैन संरक्षक अग्रवाल समाज चौरासी हुकमचंद जैन, अध्यक्ष दिगंबर जैन अग्रवाल समाज निवाई विष्णुकुमार जैन, अध्यक्ष अतिशय क्षेत्र सुथड़ा महावीर प्रसाद जैन, चित्र अनावरण कर्ता कैलाश चंद, सुरेंद्र जैन पलाई, कमलेश कुमार, राजकुमारी मारवाड़ा, ध्वजारोहंण कर्ता, निर्मल कुमार, चंद्रप्रकाश जैन देई, पदमचंद जैन, उछब चंद जैन आदि मौजूद थे ।

Previous articleमुख्यमंत्री रोजगार उत्सव
Next articleहरित संगम मेले का उपमुख्यमंत्री बैरवा ने किया अवलोकन
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version