Home latest सेवर थाना इलाके में ड्रोन हमले की सूचना पर पूरा प्रशासन मौके...

सेवर थाना इलाके में ड्रोन हमले की सूचना पर पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर । सेवर थाना इलाके में ड्रोन हमले की सूचना पर पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा सिविल डिफेंस और SDRF की टीम ने घायल लोगों का रेस्क्यू कर बृजेंद्र बिहारी जी की मंदिर के ऊपर से उतारा गया। जिसके बाद उनका उपचार कर RBM अस्पताल शिफ्ट किया गया।
ADM सिटी राहुल सैनी ने बताया कि ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत आज सेवर के बृजेंद्र बिहारी जी के मंदिर में मॉक ड्रील की गई। मॉक ड्रील में ड्रोन हमले की रिहर्सल की गई है। सभी टीमों को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर कई थानों की पुलिस, सिविल डिफेंस, SDRF, आर्मी, QRT, एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंची। सभी घायलों को RBM अस्पताल भेजा गया।
मॉक ड्रील के दौरान हॉर्न बजाया गया। इस दौरान आसपास के इलाके में और मंदिर में दर्शन करने आये श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। एक के बाद एक पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाते हुए बृजेंद्र बिहारी जी के मंदिर में पहुंची। मॉक ड्रील को देखने के लिए आसपास काफी भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद शाम 8 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। जिसको लेकर कलेक्टर अमित यादव ने आमजन से प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सायरन की आवाज के साथ ही आमजन यथास्थिति में खड़े रहे। सुरक्षित स्थिति में शरण लें। किसी प्रकार का पैनिक न करें। ब्लैक आउट के समय सभी अपने घरों, दुकानों, वाहनों की लाइटें बंद करें। किसी प्रकार की टॉर्च, साइन बोर्ड आदि की रोशनी भी न करें। यदि चालू हो तो उन्हें भी बंद करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version