लक्ष्मणगढ़ सीकर ने डिप्टी सीएम का जताया आभार
पूनम विशाल की रिपोर्ट
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा राव राजाओं के समय में बनी व शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए उठाये गये ऐतिहासिक निर्णय का शेखावाटी क्षेत्र के विशेषकर लक्ष्मणगढ़ के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है। शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए बायलॉज में परिवर्तन करने के निर्णय का स्वागत किया है।
लक्ष्मणगढ़ के लोगों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में भित्तिचित्रों और नक्काशी से सजी विशाल व आलीशान हवेलियों स्थापित है, जो पर्यटकों को बढ़ावा देती है।
लक्ष्मणगढ़ एडवोकेट कृष्ण कुमार व्यास व एडवोकेट अजय कुमार भातरा ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ के स्थानीय नगरपालिका के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण भूमाफिया ऐतिहासिक हवेलियों को खुर्द-बुर्द करते हैं।
इसलिए अधिकारियों और भूमाफियाओं पर नकेल कसकर शेखावाटी के लक्ष्मणगढ़ की ऐतिहासिक और नक्काशी से सजी हवेलियो का संरक्षण होना चाहिए। इन हवेलियों पर भित्तिचित्रो के अलावा राव राजाओं सहित अनेक ऐतिहासिक चित्रकारी से सजी लक्ष्मणगढ़ की हवेलियां व राव राजा लक्ष्मणसिंह द्वारा बनवाया गया नगर का दुर्ग (किला) इतिहास की दास्तां बयां करता है। जिसके कारण पर्यटकों का आवागमन भी होगा।
