सेवानिवृत्त जिशिअ माध्यमिक शिक्षा बीकानेर का शिक्षक संगठनों के द्वारा सामूहिक सम्मान समारोह आयोजित

0
251
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय ) गजानंद सेवग के गत 31जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त होने पर रा महारानी बा उ मा वि में बीकानेर जिले के समस्त शिक्षक संगठनों द्वारा समावेशी शैक्षिक संस्कारो से सराबोर सामूहिक सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित, प्रदेश उपसभाध्यक्ष रेवंतराम गोदारा,जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी,प्रदेश प्रतिनिधि खुमानाराम सारण,बीकानेर नगर अध्यक्ष मनीष ठाकुर, मंत्री देवेंद्र जाखड़, जिला उपाध्यक्ष श्याम देवड़ा, अरुण गोदारा, कोलायत अध्यक्ष महेंद्र पंवार, पूगल मंत्री सज्जाद अली,रविंद्र विश्नोई, सुंदर विश्नोई, विजय सिंह राजपूत,बीरबल रैगर, विजयपाल मान, आरिफ अली, नाजरा परवीन, प्राचार्य शारदा पहाड़िया, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रदेशाध्यक्ष मोडाराम कड़ेला,राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद रेसा के प्रदेश महामंत्री मनीष कस्वां, राजस्थान प्राथमिक एंव माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रतिनिधि महेंद्र पाण्डे, राजस्थान शिक्षक संघ भगतसिंह के प्रदेशाध्यक्ष किशोर पुरोहित, राजस्थान फिजिकल टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष धूमल भाटी, राजस्थान प्राध्यापक शिक्षक संघ रेसला के प्रदेशाध्यक्ष गिरधारी गोदारा आदि की अगुवाई में सम्मान समारोह एंव अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बीकानेर जिले के सम्बंधित शिक्षक संगठनों के सक्रिय एंव सम्मानित सैकड़ो शिक्षकों ने अपने शिक्षा अधिकारी के सम्मान में उपस्थिति सुनिश्चित की। उक्त सामूहिक सम्मान समारोह में वक्ताओं ने उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले के सम्बंधित समस्त शिक्षक संगठनों के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का इस तरह सामूहिक रूप से सम्मान करना इस बात का धोतक है कि गजानंद जी सेवग जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए किसी व्यक्ति विशेष अथवा संगठन विशेष के हितों के साधक न होकर सदैव सम्पूर्ण बीकानेर जिले में पदस्थापित एंव कार्यरत शिक्षकों तथा कर्मचारियों के हितों,नैतिक मूल्यों और अधिकारों की रक्षार्थ सेवारत रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सम्पूर्ण जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने गजानंद जी सेवग को बीकानेर जिले के सम्पूर्ण शिक्षा जगत की ओर से आजीवन शुभकामनाएं प्रदान की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here