Home latest सेवाली गांव में पिंजरे में कैद हुई 3साल की मादा पेंथर

सेवाली गांव में पिंजरे में कैद हुई 3साल की मादा पेंथर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द से गौतम शर्मा की रिपोर्ट

सेवाली गांव में पिंजरे में कैद हुई 3साल की मादा पेंथर
वन विभाग की टीम ने लिया अपने कब्जे में मौके पर लगी भीड़।
आये दिन मवेशियो का करती थी शिकार।

राजसमंद जिले के सेवाली गांव में आए दिन मवेशियों का शिकार करने वाली 3 साल की मादा पैंथर आखिरकार आज पिंजरे में फंस गई जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजसमंद वन विभाग टीम को दी जहां पर रेस्क्यू टीम के रेंजर सत्यानंद गरासिया, राजसमंद रेंजर लादूलाल शर्मा वन्य जीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत, वनरक्षक किशन लाल गायरी, महेंद्र सिंह ,घनश्यामपूर्बिया, आदि मौके पर पहुंचे जहां पर पिंजरे में फंसी मादा पैंथर को कब्जे में लिया अधिकारियों ने बताया कि मादा पेंथर का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा सूचना पर कई लोगों की भीड़ लग गई वहीं मौके पर ग्रामीणों ने अपने मोबाइल से पिंजरे में फसी मादा पेंथर के साथ तस्वीर भी ली गई मादा पेंथर को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई बताया कि 10दिन पूर्व विभाग द्वारा पेंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगया गया। आखिरकार मादा पेंथर के पिंजरे में आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ग्रामीण बताएं की पेंशन ने अब तक कई मवेशियों को शिकार बना लिया है जिसे किसान काफी चिंतित थे पेंथर पकड़े जाने के बाद ग्रमीणो ने वन विभाग टीम का आभार जताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version