Home latest सेवा और समर्पण का सम्मान

सेवा और समर्पण का सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक।

जोधपुर। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेहसिंह को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और समाज के प्रति समर्पण भावना के लिए अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें तिरंगा साफा, माला एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

समारोह में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकमचंद परिहार, प्रदेश अध्यक्ष अभिलेष वडेरा, जिला अध्यक्ष रशीद खान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह खींची, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गेहलोत, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनिता परिहार, राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. फतेहसिंह का ऊर्जावान नेतृत्व और मानवीय दृष्टिकोण चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनका सम्मान पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version